सोमवार, 18 दिसंबर 2017

समास ( वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

समास ( वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
1. समास का शाब्दिक अर्थ होता है - 
(अ) विच्छेद  (ब) विग्रह  (स) संक्षेप  (द) विस्तार 
2. किस समास के दोनों शब्दों के समानाधिकरण होने पर कर्मधारय समास  होता है - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) द्वंद्व     (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
3 . दो  शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहते हैं - 
(अ) छन्द  (ब) सन्धि     (स) समास  (द) अव्यय 
4 . आजन्म में कौन -सा समास है - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) द्वंद्व     (स) तत्पुरुष  (द) अव्ययीभाव 
5 . 'चतुर्भुज' में कौन-सा समास है  - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) द्वंद्व     (स) तत्पुरुष  (द) कर्मधारय 
6 . 'विद्यार्थी' में कौन- सा समास है -
(अ) बहुब्रीहि   (ब) कर्मधारय   (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
7 . 'चक्रपाणि' में कौन-सा समास है- 
(अ) बहुब्रीहि  (ब) अव्ययीभाव  (स) तत्पुरुष  (द) कर्मधारय 
8 . पाप-पुण्य में कौन-सा  समास  है - 
(अ) बहुब्रीहि  (ब) द्वंद्व  (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
9. वह कौन-सा समास है जिसका  उत्तरपद प्रधान होता है - 
(अ) अव्ययीभाव  (ब) द्वंद्व     (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
10 . वह कौन-सा समास है जिसका  प्रथम पद प्रधान होता है - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) द्वंद्व     (स) तत्पुरुष  (द) अव्ययीभाव 
11 . वह कौन-सा समास है जिसका  पहला पद संख्यावाची और दूसरा पद संज्ञा  होता है - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) द्वंद्व     (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
12 . 'नीलकमल' में कौन-सा समास है  - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) कर्मधारय   (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
13 . वह कौन-सा समास है जिसका प्रथम पद गौण  होता है - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) द्वंद्व     (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
14 . वह कौन-सा समास है जिसका  अन्य पद  प्रधान होता है - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) द्वंद्व     (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
15 .  कौन-सा (शब्द) समस्तपद  बहुब्रीहि समास का उदाहरण है-- 
(अ) निशिदिन  (ब) पंचानन  (स) त्रिभुवन  (द) पुरुषसिंह 
16 . 'चौराहा' में कौन-सा समास है   - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) द्वंद्व     (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
17 . 'दीनानाथ'  में कौन-सा समास है  - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) द्वंद्व   (स) तत्पुरुष  (द) कर्मधारय 
18 . 'परमेश्वर' में कौन-सा समास है  - 
(अ) द्वंद्व   (ब) कर्मधारय     (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
19. वह कौन-सा समास है जिसके दोनों पद  प्रधान होते  हैं  - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) द्वंद्व  (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
20. 'अनुगुण'  में कौन-सा समास है - 
(अ) बहुब्रीहि  (ब) द्वंद्व   (स) तत्पुरुष  (द) अव्ययीभाव 
21. 'रोगग्रस्त'  में कौन-सा समास है  - 
(अ) कर्मधारय   (ब) द्वंद्व   (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
22. 'छुटभैये' में कौन-सा समास है  - 
(अ) कर्मधारय   (ब) द्वंद्व     (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
23. 'अष्टाध्यायी'  में कौन-सा समास है  - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) द्वंद्व     (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
24. 'देशांतर' में  कौन-सा समास है  - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) द्वंद्व     (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
25. 'उन्नतिशील' में कौन-सा समास है  - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) द्वंद्व  (स) अव्ययीभाव   (द) द्विगु
26. 'निर्धन' में  कौन-सा समास है  - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) द्वंद्व  (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
27. 'मुख-दर्शन' में  कौन-सा समास है  - 
(अ) कर्मधारय   (ब) द्वंद्व   (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु 
28.  कौन-सा उदाहरण बहुब्रीहि समास का है - 
(अ) लम्बोदर   (ब) देशप्रेम   (स) परमेश्वर   (द) नीलकमल 
29.  कौन-सा उदाहरण द्विगु समास का नहीं है  - 
(अ) शतांश    (ब)त्रिफला  (स) दुपहर   (द) दशानन 
30. निम्नलिखित में से कर्मधारय  समास किसमें है- 
(अ) चक्रपाणि   (ब) चतुर्युगम  (स) नीलोत्पलम  (द) माता-पिता 
31. विशेषण और विशेष्य के योग से कौन-सा समास बनता है  - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) द्वंद्व   (स) कर्मधारय   (द) द्विगु
32. 'कन्यादान' में कौन-सा समास है  - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) द्वंद्व   (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
33. 'मृगनयन' किस  समास का उदाहरण है  - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) कर्मधारय (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
34. द्विगु समास  का उदाहरण है  - 
(अ) अन्वय   (ब) दिन-रात  (स) चतुरानन  (द) त्रिभुवन 
35. 'गोशाला'  कौन-सा समास है  - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) द्वंद्व     (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
36. 'नरोत्तम' में कौन-सा समास है  - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) द्वंद्व   (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
37 . 'निशाचर' शब्द किस  समास का उदाहरण है  - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) कर्मधारय  (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
38. 'युधिष्ठिर' शब्द का संबंध है - 
(अ) बहुब्रीहि से  (ब) द्वंद्व से  (स) तत्पुरुष से  (द) अव्ययीभाव से 
39. 'देवासुर' में कौन-सा समास है  - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) द्वंद्व     (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
40. इनमें से द्वंद्व समास का उदाहरण है - - 
(अ) नेत्रहीन    (ब) चौराहा    (स) पीतांबर   (द) धनुर्बाण 
41. वह कौन-सा समास है जिसका  उत्तरपद प्रधान होने के साथ ही साथ पूर्व तथा उत्तरपद में विशेषण और विशेष्य का संबंध भी होता है  - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) कर्मधारय    (स) तत्पुरुष  (द) अव्ययीभाव
42.  'प्रतिदिन' में कौन-सा समास है  - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) द्वंद्व  (स) तत्पुरुष  (द) अव्ययीभाव
43. वह कौन-सा समास है जिसका  प्रथम पद अव्यय होता है - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) अव्ययीभाव  (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
44. 'तन-मन-धन' में  कौन-सा समास है  - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) द्वंद्व  (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
45 . 'गगनचुम्बी' में  कौन-सा समास है  - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) कर्मधारय  (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
46. जिस समास में दोनों पद अप्रधान होते हैं, वहाँ कौन-सा समास  होता है - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) द्वंद्व  (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
47. 'चतुर्भुज' में  कौन-सा समास है -
(अ) बहुब्रीहि   (ब) अव्ययीभाव  (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
48. 'साफ-साफ' में कौन-सा समास है  - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) द्वंद्व     (स) तत्पुरुष  (द) अव्ययीभाव 
49 . 'मदान्ध' किस समास का उदाहरण है - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) द्वंद्व     (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
50. 'छमाही' शब्द किस समास का उदाहरण  है - 
(अ) बहुब्रीहि   (ब) कर्मधारय  (स) तत्पुरुष  (द) द्विगु
उत्तर 
1. स   2.स  3.स  4. द      5. अ     6. स     7. अ     8.ब      9.स    10.द  

11.द    12. ब   13.स    14.अ    15.ब    16.द    17.स    18.ब    19.ब    20. द 

21.स    22.अ    23.द    24.स    25.अ    26.अ    27. स   28.अ    29. द   30.स 

31.स    32.स    33.ब    34. द   35.स    36.स    37.अ    38.अ    39.ब    40.द  

41.ब    42. द   43.ब    44.ब    45.स     46. अ   47. द   48.द    49.स    50. द 








.

12 टिप्‍पणियां:

  1. 5 and 47 questions are same but answer are different please explain the things

    जवाब देंहटाएं